Breaking News

रायपुर@राज्य सेवा परीक्षा-2025 पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने तोड़ी चुप्पी,पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज

Share


रायपुर,05 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के प्रश्नपत्रों के पुनर्मूल्यांकन की मांग पर बड़ी सफाई दी है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को आयोग ने भ्रामक बताया है। आयोग ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया विज्ञापन में जारी विज्ञापन के अनुसार ही चल रही है। दरअसल हर प्रश्नपत्र में न्यूनतम 33′ अंक लाना अनिवार्य है। कई अभ्यर्थी यह अंक नहीं ला पाए, इसलिए परिणाम प्रभावित हुआ और 795 की जगह केवल 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए चयनित हुए। आयोग ने विज्ञापन की कंडिका 11(1) का हवाला देते हुए कहा कि आयोजित परीक्षाओं में पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए किसी प्रश्न-पत्र के संबंध में पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्गणना की प्रक्रिया संभव नहीं है। आयोग ने कहा कि सभी लिखित परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य अत्यंत गोपनीयता एवं निष्पक्षता के साथ विषय-विशेषज्ञों के माध्यम से कराया जाता है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में प्रत्येक उत्तर पुस्तिका को उत्तर पुस्तिका क्रमांक से अलग करते हुए विषय-विशेषज्ञों से मूल्यांकन कराया जाता है। पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और निर्धारित नियमों एवं निर्देशों के तहत संचालित होती है। चयन परिणाम के बाद प्रारंभिक-मुख्य के अंक, मेरिट सूची और कट-ऑफ वेबसाइट पर आएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@रक्षक बने साइबर शिक्षक,स्कूलों से शिक्षकों के घर तक पहुंची सरगुजा पुलिस

Share शिक्षक दिवस पर अनूठी पहल,2 हजार से अधिक विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव …

Leave a Reply