रायपुर,05 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्रदेश के रायपुर और राजनांदगांव जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच कोविड संक्रमण की वापसी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक,रायपुर में मिले संक्रमित मरीज का इलाज फिलहाल होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि राजनांदगांव में सामने आए मरीज को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी रख रहा है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मामलों में आवश्यक निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं, मरीजों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दोनों जिलों में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों की ओर से संक्रमण को लेकर जरूरी सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की अपील की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur