Breaking News

रायपुर@आम आदमी पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

Share


दिल्ली से फैसले थोपने और प्रदेश संगठन की अनदेखी का लगाया आरोप

रायपुर,04 सितंबर 2026। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत को भेजा है। जायसवाल ने इस्तीफे में पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि प्रदेश संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पार्टी के जरिए छत्तीसगढ़ के लिए काम करने का उनका उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा।
8 बार जेल गए,विधानसभा से प्रदेश तक संभाली जिम्मेदारी : उत्तम जायसवाल ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक सफर एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शुरू किया था। संगठन में काम करते हुए विधानसभा और जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक जिम्मेदारियां मिलीं। प्रदेश महासचिव समेत पार्टी की अलग-अलग जिम्मेदारियां उन्होंने निभाईं। उन्होंने इस्तीफे में पार्टी के आंदोलनों और संघर्षों का भी जिक्र किया। उनका दावा है कि आंदोलन के दौरान वे 8 बार जेल गए।
दिल्ली से फैसले, प्रदेश संगठन की राय की अनदेखी का आरोप : जायसवाल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में संगठन का आंतरिक संवाद कमजोर हुआ है। उनका कहना है कि दिल्ली से आने वाले कुछ लोगों की पसंद-नापसंद के आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं, जबकि प्रदेश संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं से पर्याप्त चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण फैसलों में प्रदेश संगठन को भरोसे में नहीं लेने से कार्यकर्ताओं में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।
2023 की गलतियों से भी सबक नहीं लेने का आरोप : जायसवाल ने 2023 विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि उस समय पार्टी के पुराने और संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने खुद को उपेक्षित और अपमानित महसूस किया था। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी इस अनुभव से सीख लेकर आगे अपनी कार्यप्रणाली बदलेगी। उनका आरोप है कि आने वाले चुनावों की तैयारियों में भी परिस्थितियां उसी दिशा में जाती नजर आ रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पति व बच्चों के साथ जमीन में सोई महिला की सर्पदंश से मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,04 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंपापुर में शुक्रवार की अहले …

Leave a Reply