Breaking News

छत्रपति संभाजीनगर@महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के अस्पताल में लगी आग

Share


9 नवजातों को बचाया गया
छत्रपति संभाजीनगर,04 सितम्बर 2026। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित आकाशवाणी चौराहे के पास एशियन सिटी केयर अस्पताल में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के समय अस्पताल में 58 मरीजों का उपचार चल रहा था। इनमें नौ बच्चे भी शामिल थे। आग की सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है। माना जा रहा है कि आग अस्पताल के भंडार कक्ष से शुरू हुई होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने सबसे पहले गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। नौ बच्चों समेत गंभीर मरीजों को तत्काल दूसरे अस्पतालों में भेजा गया। बच्चों को घाटी अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य मरीजों को भी आवश्यकता के अनुसार दूसरी चिकित्सा सुविधाओं में स्थानांतरित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए करीब 15 से 20 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। जिन मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूसरे अस्पतालों में भेजा गया। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल सक्रिय किया गया और कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने मेलोनी को दी बधाई,सबसे लंबे समय तक इटली की प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

Share नई दिल्ली, 04 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री …

Leave a Reply