कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता के पिता को पीटने वाला स्वतंत्र हिरासत में,दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा
नई दिल्ली,04 सितम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से पकड़े गए। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। पकड़े जाने से पहले स्वतंत्र ने हसनपुर में मीडिया से करीब 3 मिनट तक बात की और कहा- ‘मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। चाहे पूरा विपक्ष एकजुट हो मेरा बाल बांका नहीं कर सकता।
‘ स्वतंत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में 3 घंटे प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ। दरअसल नीशू का आरोप था कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय के साथ मारपीट की गई। कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में कॉकरोच जनता पार्टी ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। कॉकरोच जनता पार्टी की मांग थी कि आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। पुलिस और कॉकरोच जनता पार्टी प्रतिनिधियों के बीच करीब 3 घंटे बैठक चली। दरअसल नीशू का आरोप था कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय के साथ मारपीट की गई। इस बीच स्वतंत्र का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह संजय पर हमला करने की बात कबूल करता नजर आया। हालांकि, उसने कहा कि उसने ऐसा सेल्फ डिफेंस में किया था। इस पर सौरव दास ने सवाल उठाया कि जब आरोपी खुद हमला करने की बात स्वीकार कर रहा है तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। इस धरने में कांग्रेस, निर्दलीय सांसद, पप्पू यादव, वाम दलों के छात्र नेता एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता शामिल हुए। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीडि़ता निशू आज़ाद और उनके समर्थकों के साथ वहां बैठे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निशू आजाद के पिता पर दो महीने पहले जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के वक्त निशु आज़ाद ने दिल्ली पुलिस से इंसाफ और दोषियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी।
चिराग ने कहा- स्वतंत्र भारद्वाज का दावा गलत, मैंने शिकायत दर्ज की
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी घटना पर एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज के उनके और कपिल मिश्रा का नाम लिए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘यह घटना बेहद गंभीर है। जिस तरह एक व्यक्ति खुले तौर पर यह स्वीकार कर रहा है कि उसने किसी को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत भी हो सकती थी,यह गंभीर मामला है। पॉडकास्ट पर इस तरह की बात खुलेआम स्वीकार करने के बाद भी अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो मेरा मानना है कि यह देश और लोगों के सामने बेहद गलत उदाहरण पेश करेगा। ‘ उन्होंने कहा, ‘मामले की गंभीरता को देखते हुए और क्योंकि उस व्यक्ति ने कई नेताओं के साथ मेरा नाम भी गलत तरीके से इस्तेमाल किया है, मैंने उसके खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही, मैंने दिल्ली पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है। ‘
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur