Breaking News

शंकरगढ़@ ग्रामीणों की सतर्कता से खुली मवेशी तस्करी की पोल,तीन आरोपी गिरफ्तार

Share


शंकरगढ़ पुलिस की कार्रवाई,क्रूरता से बांधे 3 मवेशी बरामद,तस्करी में इस्तेमाल अर्टिगा जब्त
-संवाददाता-
शंकरगढ़,03 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
मवेशियों की अवैध तस्करी के खिलाफ शंकरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल अर्टिगा कार क्रमांक CG 12-BF-6072 जब्त की है। वहीं मौके से क्रूरतापूर्वक हाथ-पैर और गर्दन बांधे गए तीन मवेशियों को भी बरामद किया गया।
पिकअप में मवेशी लोड करते देख ग्रामीण ने दी सूचना : पुलिस के अनुसार मामला जसवंतपुर के बाघु टोंगरी के पास का है। ग्रामीण हमेंद्र कुमार ने सूचना दी कि कुछ लोग पिकअप और कार खड़ी कर मवेशियों को जबरन पिकअप में लोड कर रहे हैं। ग्रामीणों की आहट मिलते ही पिकअप और अर्टिगा के चालक वाहन लेकर भागने लगे। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़ लिया। मौके से तीन मवेशी भी बरामद किए गए, जिन्हें कथित रूप से हाथ-पैर और गर्दन बांधकर ले जाने की तैयारी थी।
पूछताछ में झारखंड तक तस्करी का खुलासा : पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सीतापुर और आसपास के पहाड़ी इलाकों से मवेशी एकत्र कर पिकअप के माध्यम से झारखंड के बूचड़खानों तक ले जाने की योजना थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी— कौशर अंसारी (32), निवासी मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा, झारखंड मिल्लत अंसारी (27), निवासी मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा, झारखंड, सोनू उर्फ नुरूल हसन (25), निवासी मुरका, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर।
धाराओं में मामला दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस ने अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


Share

Check Also

रायपुर@ ई-ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग का जलवा…जुलाई में नस्तियों के निस्तारण में मिला पहला स्थान

Share छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया प्रशंसा-पत्र…स्वास्थ्य मंत्री ने सचिव अमित …

Leave a Reply