Breaking News

अम्बिकापुर@शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में प्रसव सेवा शुरू….

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर प्रसव सेवा शुरू की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी एस मार्को के निर्देशन में 01 सितंबर 2026 को रात्रि 01ः30 बजे पहला सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसव से स्वस्थ नवजात शिशु का जन्म हुआ, जिसका वजन 2.570 किलोग्राम है। प्रसव उपरांत चिकित्सकीय परीक्षण में माता एवं नवजात दोनों स्वस्थ पाए गए। जच्चा एवं बच्चा दोनों की आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल एवं निगरानी की जा रही है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में सुरक्षित प्रसव सेवा की शुरुआत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सुलभ,सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी तथा आवश्यकता के अनुसार समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सफल प्रसव में केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अपूर्व जायसवाल तथा स्टाफ नर्स क्रांति, प्रियंका एवं हिमांशी, संस्था के समस्त कर्मचारियों,एमटी तथा मितानिन अलका का योगदान रहा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नौ साल पुराने मारपीट के मामले में स्थायी वारंटी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने गुदरी बाजार से आरोपी को पकड़ा

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,01 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। नौ वर्ष पुराने मारपीट के मामले में फरार चल रहे …

Leave a Reply