Breaking News

अम्बिकापुर@नौ साल पुराने मारपीट के मामले में स्थायी वारंटी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने गुदरी बाजार से आरोपी को पकड़ा

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। नौ वर्ष पुराने मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी की पहचान विकास यादव (24) पिता सीताराम यादव, निवासी गुदरी बाजार, अंबिकापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323 और 324 भादवि के तहत मामला दर्ज था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। एसएसपी के निर्देश पर लंबे समय से लंबित स्थायी वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक अभिषेक सिंह और संजीव पांडेय शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@छात्रा की आत्महत्या मामले की एफआईआर में नाम आया,एमए छात्र का प्रवेश निरस्त

Share राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्रवाई -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय …

Leave a Reply