रमेश सिन्हा 4 सितंबर को रिटायर हो रहे,संजय अग्रवाल बनेंगे राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
बिलासपुर,01 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की जगह अब ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा नए चीफ जस्टिस होंगे। वहीं,छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दोनों की नियुक्ति की अनुशंसा की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा 4 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। वहीं, कॉलेजियम ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल के साथ ही गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कागजी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की है।
हाईकोर्ट में होंगे कई बदलाव
कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के 2 जजों के तबादले की भी सिफारिश की है। जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का तबादला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट किया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की गई है। इसके साथ ही हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल को प्रमोशन देकर राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की भी अनुशंसा की है। इनमें बेंच कोटे से तीन न्यायिक अधिकारी संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल हैं। इनकी नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं, हाईकोर्ट के सीनियर जज संजय के. अग्रवाल के प्रमोशन के बाद राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने की अनुशंसा की गई है। ऐसे में हाईकोर्ट में एक सीनियर जज कम हो जाएंगे। जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का जन्म 18 अप्रैल 1965 को हुआ था। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी न्यायिक रही है। उनके पिता सरत चंद्र मोहपात्रा जज रह चुके हैं। जस्टिस मोहपात्रा ने बीए और एलएलबी की शिक्षा हासिल की है। उन्होंने 7 फरवरी 1988 को ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था।
वकालत के दौरान उन्होंने कानून की कई शाखाओं में काम किया। सिविल,सेवा, आपराधिक और संवैधानिक मामलों समेत अलग-अलग क्षेत्रों में उन्हें करीब 26 साल का अनुभव रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने 3 हाईकोर्ट जजों को प्रमोशन देकर चीफ जस्टिस बनाने की भी सिफारिश की है। इसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की गई है। साथ ही गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोग्जे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की गई है।
कई कानूनी क्षेत्रों का है अनुभव
जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा को अभिभावक और आश्रित अधिनियम, हिंदू अल्पसंख्यक-संरक्षकता अधिनियम, हिंदू दत्तक ग्रहण,भरण-पोषण अधिनियम और किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम से जुड़े मामलों का भी अनुभव रहा है। उन्होंने ओडिशा सरकार के साथ-साथ ओडिशा लोक सेवा आयोग के लिए अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा, वे अलग-अलग सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों से जुड़े मामलों में अधिवक्ता के रूप में पैरवी कर चुके हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur