नई दिल्ली,01 सितंबर 2026। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान हमारे देश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर ‘टीम इंडिया’ के रूप में काम कर रही हैं ताकि हर खेत तक पानी, उन्नत बीज, यंत्रीकरण और आधुनिक डिजिटल सुविधाएं पहुंच सकें। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान’ के विजन को धरातल पर तेजी से उतारने के अभियान के अंतर्गत मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच राज्यों- उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और त्रिपुरा के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। कृषि मंत्री ने सरकार के किसान कल्याण संकल्प के तहत 5 राज्यों को कृषि विकास के लिए 1,283 करोड़ रुपये से अधिक की दूसरी ‘मदर सैंक्शन’ जारी करने के साथ पीएम-आरकेवीवाई और कृषोन्नति योजनाः आधुनिक खेती और किसानों के सशक्तीकरण को नई गति देने के तहत इन राज्यों के लिए 1283.11 करोड़ रुपये धनराशि भी स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर ‘टीम इंडिया’ के रूप में काम कर रही हैं ताकि हर खेत तक पानी, उन्नत बीज, यंत्रीकरण और आधुनिक डिजिटल सुविधाएं पहुंच सकें। उन्होंने राज्यों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन और फंड के सदुपयोग पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में किसी भी संसाधन या वित्तीय मदद की कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव अतीश चंद्रा सहित संबंधित राज्यों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur