ट्रक की चपेट में आने से महिला और बुजुर्ग ने तोड़ा दम,नाराज लोगों का चक्काजाम
रायगढ़,30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रविवार सुबह सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। वह पति के साथ स्कूटी से उर्दना रोड की ओर जा रही थी। सड़क पर कीचड़ होने के कारण स्कूटी फिसल गई और वह सड़क पर गिर गई। इसी दौरान साइड से गुजर रहे ट्रक के पहियों की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। वहीं,कोतरा रोड ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 70 साल के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और कोतरा रोड ओवरब्रिज के पास चक्काजाम कर दिया। यह घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ निवासी नंदकुमारी सिंह (55) रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने पति के साथ स्कूटी से ढिमरापुर रोड से उर्दना की ओर जा रही थीं। सड़क पर पानी गिरने के कारण कीचड़ था। इसी दौरान अचानक स्कूटी फिसल गई और नंदकुमारी सड़क पर गिर गईं। ऐसे में वह ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह सड़क लंबे समय से खराब है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ होने से लोग अक्सर फिसलकर गिरते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी हैं। सुबह से रात तक इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में कीचड़ और अन्य मौसम में धूल के कारण सड़क से गुजरने वालों की परेशानी बढ़ जाती है। दूसरी घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur