Breaking News

जगदलपुर@झीरम घाटी हत्याकांड : राष्ट्रीय जांच एजेंसी कोर्ट के फैसले से पहले टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान,कहा…घटना की जिम्मेदारी भी तय होने पर न्याय मिलने का होगा संतोष…

Share


जगदलपुर,30 अगस्त 2026। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में 31 अगस्त को राष्ट्रीय जांच एजेंसी कोर्ट का फैसले आने की उम्मीद है। इस फैसले से पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने घटना के दिन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे खुद इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं, और जगदलपुर पहुंचकर हृढ्ढ्र के सामने अपनी आंखों देखी घटना का बयान दर्ज करा चुके हैं। ज्योग्राफिकमैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना टीएस सिंहदेव के मुताबिक, घटना वाले दिन पूरे इलाके में पुलिस की मौजूदगी लगभग शून्य थी। रास्ते में कहीं भी पर्याप्त फोर्स तैनात नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनके बयान में घटना से जुड़े सभी अहम पहलुओं को दर्ज कराया गया है। सिंहदेव ने कहा कि अगर जांच और फैसले में इन तथ्यों को जगह मिलती है, और इस घटना के लिए जिम्मेदारी भी तय होती है, तभी पीडि़तों और कांग्रेस नेताओं को न्याय मिलने का संतोष होगा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply