Breaking News

ताशकंद (उज्बेकिस्तान)@पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान…यह उन्हें मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Share


भारत और उज्बेकिस्तान के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का नया अध्याय : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
ताशकंद (उज्बेकिस्तान),30 अगस्त 2026। उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए पीएम मोदी को रविवार को राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान‘ओली दाराजली दोस्लिक’से सम्मानित किया। उज्बेक भाषा के इस शब्द का मतलब है…उच्च स्तरीय मित्रता। यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच ताशकंद में द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई। मोदी ने कहा,‘हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए भी एक रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और एक व्यवस्था बनाएंगे। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कहा,आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। आपके करीबी मित्र के तौर पर हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं। पीएम मोदी दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार सुबह ताशकंद में एक योग सेशन में हिस्सा लिया। पीएम ने वहां मौजूद लोगों को योग करना भी सिखाया। ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,‘उज्बेकिस्तान मध्य एशिया के केंद्र में है और इस क्षेत्र के साथ भारत के जुड़ाव के भी केंद्र में है। भारत और उज्बेकिस्तान की सोच और आकांक्षाओं में गहरी समानताएं हैं। युवा, नवाचार, समावेशी विकास और आधुनिक तकनीक यंग उज्बेकिस्तान और विकसित भारत 2047 दोनों के मूल में हैं। इसी साझा दृष्टिकोण का पालन करते हुए हम दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष हमारी रणनीतिक साझेदारी के 15 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। इस विशेष अवसर पर हमने अपने संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ में बदलने का निर्णय लिया है। आज हमने अपनी साझेदारी के इस नए रूप में तेजी से और ठोस परिणामों के साथ आगे बढ़ने के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा तैयार किया है। हमारा द्विपक्षीय व्यापार एक अरब डॉलर को पार कर गया है। अब हमने 2030 तक पांच अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष भारत और उज्बेकिस्तान अपनी रणनीतिक साझेदारी की 15वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि दोनों देश अब अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस नई रूपरेखा के तहत दोनों देश सहयोग के लिए ठोस लक्ष्य तय कर आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी क्षेत्रों को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद स्थापित की जाएगी। साथ ही संयुक्त आयोग को सचिव स्तर से बढ़ाकर मंत्री स्तर का किया जाएगा। दोनों देशों के कारोबारी नेताओं की भागीदारी वाला एक संयुक्त बिजनेस समिट भी आयोजित किया जाएगा।
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने कहा कि हमारी बातचीत के दौरान, हमने ऐसे नए क्षेत्रों की पहचान की है जहां हम अपनी मौजूदा क्षमता का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य ऊर्जा,संस्कृति,महत्वपूर्ण खनिजों, फार्मा स्यूटिकल्स,आभूषण और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाना है। हम इन सभी क्षेत्रों के लिए रोडमैप तैयार करेंगे। भारत से खास टीमें यहां आएंगी।
यूरेनियम आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए भी व्यवस्था स्थापित करेंगे। इसके अलावा तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट समझौतों को औपचारिक रूप दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इन समझौतों की क्षमता का पूरा लाभ उठाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए।
खेती और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी ताकतें एक-दूसरे की पूरक
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में आपसी फायदे वाले सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर,एआई, जरूरी मिनरल्स,क्लीन एनर्जी,स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में सहयोग हमारे रिश्तों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। खेती और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी ताकतें एक-दूसरे की पूरक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बागवानी में उज्बेकिस्तान के अनुभव और भारत की आधुनिक खेती की तकनीकों को मिलाकर, हम दोनों देशों की खाद्य सुरक्षा में योगदान देंगे। उज्बेकिस्तान की औषधीय जड़ी-बूटियां और आयुर्वेद में भारत की विशेषज्ञता एक स्वाभाविक मेल बनाती हैं। पारंपरिक चिकित्सा को लेकर आज हुए समझौते हमारी संयुक्त कोशिशों को और मज़बूत करेंगे। हमारा मकसद यह पक्का करना है कि हमारी साझेदारी सिफऱ् हमारी राष्ट्रीय राजधानियों तक ही सीमित न रहे।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply