-संवाददाता-
लखनपुर,29 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। थाना लखनपुर पुलिस ने एनएच-130 में ग्राम केवरा के पास डिवाइडर के किनारे नाली से लावारिस हाल में पड़ी एक बोरी से 4 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक संपत पोटाई ने बताया कि मोबाइल पर सूचना मिली थी कि, केवरा से गुजरने वाली एनएच-130 के किनारे डिवाइडर के पास नाली में संदिग्ध अवस्था में बोरी पड़ी है। सूचना दर्ज करके उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराया और पुलिस टीम आरक्षक दशरथ राजवाड़े और सुरेश गुप्ता के साथ मौके पर पहुंची। बोरी की तलाशी लेने पर 5 अलग-अलग पैकेट में गांजा मिला। मादक पदार्थ की पुष्टि होने पर पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। तौल में चारों पैकेट में कुल 4.76 किलो गांजा मिला, इसकी अनुमानित कीमत 47,600 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा को सीलबंद करके धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है, और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur