रायपुर,29 अगस्त 2026 । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर हमलावर हैं। किताब के भारत में प्रकाशन को लेकर सामने आई खबरों के बाद बघेल ने सोनिया गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि कायर लोग किताबों और विचारों से डरते हैं। बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा…‘कायर लोग किताबों से डरते हैं! किताबों के छपने और पढ़े जाने से डरते हैं।’ उन्होंने कहा कि इसी डर की वजह से किताब छापने वालों को डराया-धमकाया जाता है। बघेल के मुताबिक, सोनिया गांधी की किताब दुनियाभर में प्रकाशित हो रही है, लेकिन भारत में एक प्रकाशक ने इसे छापने से इनकार कर दिया है।
उन्होंने इसे कायराना हरकत बताते हुए कहा कि किताब आएगी और पढ़ी भी जाएगी। मीडिया से बातचीत में भी बघेल ने इसी मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी निडर महिला हैं। अगर वह अपने अनुभवों पर किताब लिखती हैं तो हो सकता है भाजपा की सेहत को इससे खतरा हो, इसलिए किताब को रोकने की कोशिश की जा रही है। बघेल का आरोप है कि किताब में सोनिया गांधी के अनुभव और उनकी बातें सामने आने से भाजपा असहज हो सकती है। इसी वजह से किताब के भारत में प्रकाशन को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में भाजपा पर सीधे हमला करते हुए कहा कि किताबों के छपने और पढ़े जाने से डरने वाले लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।
लेकिन ऐसी कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने लिखा- डर से एक किताब का न ‘छपना’ एक कायराना हरकत है। लेकिन कायर जान लें और समझ लें। किताब तो आएगी, और पढ़ी भी जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur