Breaking News

बिलासपुर@ बिलासपुर में दो पक्षों में हिंसक झड़प सोशल मीडिया पर विवादित कमेंट पर भड़का विवाद,कई पुलिसकर्मी घायल

Share

बिलासपुर,29 अगस्त 2026 । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात सोशल मीडिया पर हिंदू विरोधी कमेंट्स को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। तनाव बढ़ने के बाद पथराव हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ। कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल हो गए हैं। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही विधायक सुशांत शुक्ला ने भी निरीक्षण किया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके का है। इस पूरे विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर कमेंट के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि कहासुनी से शुरू हुआ मामला हिंसक बन गया। इसके बाद देखते-देखते पथराव हो गया. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने हमला कर दिया। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है कि दो लोगों में विवाद हुआ। पुरानी रंजिश के मामले में एक ने दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद कई अन्य लोग वहां पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को खदेड़ा और पेट्रोलिंग की जा रही है। इस मामले जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों से पुलिस बल को बुलाया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@छात्रा की आत्महत्या मामले की एफआईआर में नाम आया,एमए छात्र का प्रवेश निरस्त

Share राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्रवाई -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय …

Leave a Reply