Breaking News

पुरानपानी/कुसमी@दर्दनाक सड़क हादसे में बॉक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री लक्ष्मण यादव की मौत

Share


पुरानपानी में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार,सामरी क्षेत्र में शोक की लहर
-संवाददाता-
पुरानपानी/कुसमी,29 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के कुसमी अनुभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरानपानी में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बॉक्साइट श्रमिक संघ (सामरी) के महामंत्री लक्ष्मण यादव की असमय मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही सामरी क्षेत्र सहित श्रमिक संगठनों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण यादव अपनी कार क्रमांक ष्टत्र 04 ह्रष्ट 8071 से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पुरानपानी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मण यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। लक्ष्मण यादव श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहते थे। उनके अचानक निधन से बॉक्साइट श्रमिक संगठन और उनसे जुड़े लोगों में गहरा दुख है। सहकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।


Share

Check Also

रायपुर@ नमूना सहायक से FSO पदोन्नति पर दीपक अग्रवाल से सीधा सवाल…प्रावधान है तो Rule 2.1.3 की पूरी पात्रता और प्रशिक्षण का परीक्षण दिखाइए?

Share दीपक अग्रवाल से सवाल….यदि नियम है तो दिखाइए और नमूना सहायक से FSO पदोन्नति …

Leave a Reply