बड़गांव मंडल व बूथ कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में लिया निर्णय, आमापारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान
बैकुंठपुर 27 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है< इसी क्रम में 26 अगस्त 2026 को बड़गांव मंडल कांग्रेस कमेटी एवं बूथ कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, बैठक में स्मार्ट मीटर के विरोध में आम लोगों से आवेदन फार्म भरवाने और इसके लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद बड़गांव मंडल कांग्रेस कमेटी एवं बूथ कांग्रेस कमेटी आमापारा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया तथा स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी आपत्तियों और चिंताओं को जाना, इस दौरान ग्रामीणों से विरोध संबंधी आवेदन फार्म भी भरवाए गए, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं के बीच कई तरह की आशंकाएं हैं, ऐसे में पार्टी द्वारा लोगों की समस्याओं और आपत्तियों को आवेदन के माध्यम से दर्ज कर शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि बिजली उपभोक्ताओं के हितों और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति- बड़गांव मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक में स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई, पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन के तहत मंडल एवं बूथ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों से संपर्क करें और स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी शिकायतों एवं आपत्तियों को आवेदन के माध्यम से दर्ज कराएं, इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया गया।
आमापारा में ग्रामीणों से किया संपर्क- बैठक के निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमापारा क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया, इस दौरान स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन फार्म भरवाए गए, कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया, कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह अभियान केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मंडल एवं बूथ स्तर पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा, कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं की राय और शिकायतों को आवेदन के माध्यम से सामने लाया जाए।
पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद- कार्यक्रम में पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष सलेन्द्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, बृजवासी तिवारी, ब्लॉक महामंत्री अमन देवांगन, शशि प्रभा देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चांदनी सोनी, मंडल अध्यक्ष राम साय सोरी, सेक्टर अध्यक्ष इंद्र देव पाण्डेय, पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा एवं बूथ अध्यक्ष शिव कुमार प्रजापति सहित बड़गांव मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इसके अलावा आमापारा के ग्रामीणों की भी कार्यक्रम में सहभागिता रही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाना पार्टी के अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध- स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध दर्ज करा रही है, पार्टी का कहना है कि बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार के बदलाव का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है, इसलिए उपभोक्ताओं की शंकाओं और समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और आपत्तियों को आवेदन के माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि उनकी आवाज शासन तक पहुंचाई जा सके, मंडल कांग्रेस ने आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखने की बात कही है, बड़गांव मंडल कांग्रेस कमेटी के इस अभियान से स्मार्ट मीटर का मुद्दा एक बार फिर ग्रामीण स्तर पर चर्चा में आ गया है, अब देखना होगा कि कांग्रेस द्वारा एकत्र किए जा रहे आवेदनों और ग्रामीणों की आपत्तियों पर शासन एवं बिजली विभाग की ओर से क्या रुख सामने आता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur