कहा…आदिवासी विरोधी है भाजपा सरकार,छीन लिए सारे अधिकार
रायपुर,26 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के हितों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह आदिवासी विरोधी सरकार है। कांग्रेस सरकार के पिछले कार्यकाल में आदिवासियों को अधिकार संपन्न बनाने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई काम किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आज आदिवासियों के सारे अधिकार छीन लिए गए हैं। जिन क्षेत्रों में उनकी सरकार ने काम किया था,वहां अब कोई काम नहीं हो रहा है। स्कूली छात्रों के प्रदर्शन को कांग्रेस जनित प्रदर्शन बताने वाले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बच्चे सबके हैं, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे किसी पार्टी के नहीं हैं। वह देश-प्रदेश का भविष्य हैं। बच्चों को किसी राजनीतिक दल से जोड़ना ओछी मानसिकता है।बघेल ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार और शिक्षा मंत्री पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अपना काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं। स्कूलों में पानी और शिक्षकों जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं तक सुनिश्चित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपना कर्तव्य निभाने में असफल पा रहे हैं, और आरोप बच्चों और कांग्रेस पर लगा रहे है।
टीईटी को लेकर शिक्षकों के प्रदर्शन पर भूपेश का बयान
प्रदेश में टीईटी अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के प्रदर्शन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से रास्ता निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की आधी उम्र बीत चुकी है और अब उन्हें परीक्षा दिलाने के लिए कहा जा रहा है। सांसद भोजराज नाग के बयान पर दीपक बैज ने कसा तंज,कहा… तो नींबू काटकर महंगाई रोक दें! पेट्रोल-शक्कर की कीमतें कम करवा दें! बिजली बिल कम करवा दें!
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur