Breaking News

अम्बिकापुर@सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18 वां स्थापना दिवस 1 सितंबर को

Share


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि,गार्ड ऑफ ऑनर से होगा स्वागत,कैडेट्स देंगे रंगारंग प्रस्तुतियां

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सैनिक स्कूल अंबिकापुर अपने 18वें संस्थापक दिवस समारोह को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाने जा रहा है। समारोह का आयोजन मंगलवार,1 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे सैनिक स्कूल परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
गार्ड ऑफ ऑनर से होगा स्वागत : समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के आगमन के साथ होगी। इसके बाद कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्य अतिथि के हाथों वृक्षारोपण एवं औपचारिक दीप प्रज्वलन कराया जाएगा। इसके बाद स्थापना दिवस केक सेरेमनी,स्वागत भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
कैडेट्स की प्रतिभा भी दिखेगी : समारोह में सैनिक स्कूल के कैडेट्स अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रस्तुति समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा समारोह को संबोधित करने के बाद धन्यवाद प्रस्ताव एवं ग्रुप फोटो का कार्यक्रम होगा। समारोह के समापन पर स्टाफ के साथ चाय की व्यवस्था भी रहेगी।
स्कूल परिवार ने किया आमंत्रित : सैनिक स्कूल के प्रधान अधिकारी कर्नल राजेश बेंदा, अधिकारी-कर्मचारी एवं कैडेट्स ने इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। स्कूल परिवार ने कहा कि संस्थान के 18वें स्थापना दिवस पर अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति समारोह के उत्साह को और बढ़ाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सावन के अंतिम मंगलवार पर सर्राफा संघ ने कराया भंडारा

Share महामाया मंदिर में पूजन-हवन व ध्वजारोहण,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद-संवाददाता-अम्बिकापुर,२6 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सावन …

Leave a Reply