Breaking News

अम्बिकापुर@रक्षाबंधन पर घर जाने की बात को लेकर विवाद,युवक ने गला काटकर दी जान

Share


लिव-इन में रह रहे युवक-युवती ने काटा अपना गला,युवक की मौत…युवती गंभीर

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में बुधवार सुबह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती ने चाकू से अपना गला काट लिया। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर युवती के घर जाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरिमा निवासी मोहन पैंकरा (34) और सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरई निवासी महिमा सिदार (30) करीब 10 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। करीब दो माह पहले ही दोनों सुभाषनगर में सरस्वती महाविद्यालय के पास किराए के मकान में रहने आए थे। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे महिमा ने रक्षाबंधन पर घर जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद महिमा बाथरूम में चली गई। कुछ देर बाद बाहर आई तो मोहन दरवाजे के पास खून से लथपथ पड़ा था। उसका गला कटा हुआ था। मोहन को इस हालत में देखकर महिमा ने शोर मचाया। मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान महिमा ने भी चाकू से अपना गला काट लिया। सूचना पर मकान मालिक ने डायल-112 को फोन किया और पुलिस को जानकारी दी।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य : सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मोहन के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिमा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
युवती के बयान के आधार पर जांच : घायल महिमा ने पुलिस को बताया कि मोहन ने चाकू से खुद अपना गला काट लिया था। बाथरूम से लौटने पर उसे इस हालत में देखकर उसने भी अपने गले पर चाकू से वार कर लिया। फिलहाल पुलिस मकान मालिक और युवती के बयान के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सावन के अंतिम मंगलवार पर सर्राफा संघ ने कराया भंडारा

Share महामाया मंदिर में पूजन-हवन व ध्वजारोहण,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद-संवाददाता-अम्बिकापुर,२6 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सावन …

Leave a Reply