-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम अतौरीडौरा में जहरीले सांप के डसने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला रात में पति के साथ खाट पर सो रही थी। इसी दौरान डंडा करैत ने उसकी कलाई में डस लिया। ग्राम अतौरीडौरा निवासी बसंती चेरवा पति जीतन (48) सोमवार रात पति के साथ सो रही थी। रात करीब 1.30 बजे उसे कलाई में किसी चीज के काटने का एहसास हुआ। नींद खुलने पर उसने पति को जगाकर सांप के काटने की बात बताई। पति ने टॉर्च जलाकर देखा तो बिस्तर पर डंडा करैत सांप पड़ा था। सांप को देखते ही पति ने डंडे से उसे मार दिया और ढंककर रख दिया। इसके बाद पत्नी को निजी वाहन से प्रतापपुर अस्पताल ले गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। एंबुलेंस से महिला को अंबिकापुर लाया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur