Breaking News

अम्बिकापुर@लक्ष्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सीतापुर के लक्ष्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अध्ययनरत बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के छात्र-छात्राओं की शिकायतों की जांच के लिए संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है। विधायक राम कुमार टोप्पो की अनुशंसा के बाद कॉलेज के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच दल में शासकीय जीएनएम नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र अंबिकापुर की प्राचार्य शांता सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। पब्लिक हेल्थ ट्यूटर नील कुसुम तिर्की और सहायक ग्रेड-2 मंजूला यादव को सदस्य नियुक्त किया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने जांच दल को शिकायतों में उल्लेखित सभी तथ्यों की नियमानुसार सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी कर दल को अपने स्पष्ट अभिमत के साथ पांच कार्यालयीन दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ टेट के खिलाफ शिक्षकों का शंखनाद,सूरजपुर में गूंजी ‘टेट मुक्ति’ की आवाज

Share शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने निकाली रैली, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री …

Leave a Reply