Breaking News

अम्बिकापुर@विवाद पर शराब की बोतल से सिर पर हमला

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। बगीचा चौक के पास बाइक रोकते समय पैर टकराने की बात को लेकर युवक से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान युवक ने हाथ-मुक्के से मारपीट करने के बाद जान से मारने की नियत से पास पड़ी कांच की शराब की खाली बोतल से सिर पर हमला कर दिया। घायल का बतौली शांतिपारा अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम महेशपुर बटईकेला निवासी अमित प्रजापति 20 अगस्त को अपने दोस्त रामकृपाल प्रजापति के साथ राशन कार्ड में त्रुटि सुधार कराने बाइक से जनपद कार्यालय बतौली गया था। अधिक बारिश होने के कारण दोनों वहीं रुक गए। बारिश थमने के बाद रात करीब 8 बजे दोनों वापस लौट रहे थे। अमित के अनुसार बगीचा चौक के पास बाइक रोकते समय उसका पैर वहां खड़े रितिक शर्मा उर्फ लल्ला निवासी बतौली से हल्का टकरा गया। इसी बात को लेकर रितिक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा। अमित ने गाली देने से मना किया तो रिकित ने पास पड़ी कांच की खाली शराब की बोतल उठाकर उसके सिर पर दे मारी। सिर में चोट लगने से अमित के काफी खून निकलने लगा और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसे पुनः शराब की बोतल से मारने की कोशिश की। इसी दौरान अमित के दोस्त रामकृपाल और मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद रामकृपाल घायल अमित को बतौली शांतिपारा अस्पताल लेकर गया,जहां उसका उपचार कराया गया। अमित की रिपोर्ट पर बतौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को..अमन-भाईचारे का संदेश देगा अंबिकापुर

Share सीरतुन्नबी कमेटी की तैयारियां तेज,मेधावी विद्यार्थियों,खिलाडि़यों,समाजसेवियों,चिकित्सकों व अधिवक्ताओं का होगा सम्मान -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 अगस्त 2026 …

Leave a Reply