Breaking News

बलरामपुर@यूपी-झारखंड की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

Share


आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,15.75 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त

-संवाददाता-
बलरामपुर,23 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। जिले में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश और झारखंड की शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 15.75 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई है।
सीमावर्ती क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा : कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर आबकारी एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी दौरान वृत्त वाड्रफनगर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर ग्राम सिलाजु, थाना रामचंद्रपुर निवासी अर्जुन साव को पकड़ा। जांच के दौरान उसके कब्जे से दूसरे राज्यों की विदेशी मदिरा बरामद हुई।
ये शराब हुई जब्त
-8 पीएम व्हिस्कीः 20 नग, प्रत्येक 375 एमएल
-रॉयल स्टैगः 6 नग, प्रत्येक 375 एमएल
-किंगफिशर बीयर कैनः 12 नग, प्रत्येक 500 एमएल
-कुल मात्राः 15.75 बल्क लीटर विदेशी मदिरा
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई : मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीमावर्ती इलाकों पर विशेष नजर : जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दूसरे राज्यों से होने वाले अवैध शराब के परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@विवाद पर शराब की बोतल से सिर पर हमला

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। बगीचा चौक के पास बाइक रोकते समय पैर टकराने की …

Leave a Reply