रायपुर,23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल फॉलो वाहन रविवार को जगदलपुर-कोंडागांव सीमा पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। भानपुरी के पास नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित इनोवा वाहन ने काफिले में पीछे चल रही दो गाडि़यों को तेज टक्कर मार दी। अचानक हुई इस टक्कर के बाद हाईवे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इनोवा की जोरदार टक्कर से काफिले के फॉलो वाहनों में सवार 4 सुरक्षा जवान घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संभाला गया। प्राथमिक राहत के बाद घायल जवानों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित कराया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना इनोवा चालक की लापरवाही या तेज रफ्तार की वजह से हुई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur