Breaking News

रायपुर@सावन में शिवभक्ति में डूबा रायपुर

Share


सीएम विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक,हजारों कांवडि़ए हटकेश्वरनाथ महादेव के लिए रवाना

रायपुर,23 अगस्त 2026। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर राजधानी रायपुर शिवभक्ति में सराबोर नजर आई। गुढि़यारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सावन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है। कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण की अनुपम अभिव्यक्ति है। मारुति मंगलम परिसर से हजारों कांवडि़ए पवित्र जल लेकर महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। शिवभक्तों के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सीएम साय ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का उत्सव भी है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ते हैं और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी प्राकृतिक सुंदरता और लोक-संस्कृति के साथ-साथ समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं से भी है। प्रदेश के प्राचीन शिवधाम और धार्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम हैं। राज्य सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@विवाद पर शराब की बोतल से सिर पर हमला

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। बगीचा चौक के पास बाइक रोकते समय पैर टकराने की …

Leave a Reply