Breaking News

बलरामपुर@बुखार में मासूम को लगाया इंजेक्शन बिगड़ी तबीयत,3 साल के बच्चे की मौत झोलाछाप डॉक्टर जेल भेजा…

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,22 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। जिले के सरनाडीह में इलाज के नाम पर कथित झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से तीन साल के मासूम की मौत का मामला सामने आया है। बुखार से पीडि़त बच्चे को इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
बुखार होने पर इलाज कराने पहुंचे थे परिजन : पुलिस के अनुसार 19 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे रमेश चेरवा अपने तीन वर्षीय पुत्र अभी चेरवा को बुखार होने पर सरनाडीह निवासी बालेश्वर सिंह (51) के पास लेकर गया था। पुलिस का आरोप है कि बालेश्वर सिंह ने बच्चे को TaXim wz® mg (Cefota&ime Sodium) का इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई।
मर्ग कायम कर शुरू की जांच : घटना की सूचना मिलने के बाद बलरामपुर थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 63/2026 कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। पूछताछ में आरोपी से इलाज और इंजेक्शन लगाए जाने के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने इंजेक्शन लगाने की बात स्वीकार की। घटना में इस्तेमाल दवा और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।
डिग्री-पंजीयन नहीं होने का आरोप : पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पास चिकित्सीय कार्य करने के लिए आवश्यक वैध डिग्री, पात्रता या पंजीयन नहीं था। इसके बावजूद वह लोगों का इलाज कर रहा था और इंजेक्शन लगा रहा था। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में दूर-दराज के मरीजों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

Share विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से 5 सितंबर तक लाइफलाइन एक्सप्रेस का शिविर,विशेषज्ञ …

Leave a Reply