Breaking News

अम्बिकापुर@मेडिकल कॉलेज में माइक्रोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला…सटीक निदान के लिए आधुनिक ऑप्टिक्स,इमेजिंग और कंट्रास्ट तकनीक का दिया प्रशिक्षण

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को‘माइक्रोस्कोप तकनीक ऑप्टिकल माइक्रोस्कोप में नैदानिक सटीकता में वृद्धि’ विषय पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में चिकित्सकों एवं मेडिकल विद्यार्थियों को आधुनिक माइक्रोस्कोपी तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम और पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरसी आर्या उपस्थित रहे। एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. परमानंद अग्रवाल, बायोकैमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. नीलिमा कुमारी, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गोयल, पीएसएम विभागाध्यक्ष डॉ. आभा एक्का और फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव खाखा भी मौजूद रहे। कार्यशाला में ऑप्टिकल माइक्रोस्कोपी के सिद्धांत,छवि निर्माण, जाइस ऑप्टिक्स, प्रकाश व्यवस्था एवं कंट्रास्ट अनुकूलन,डिजिटल इमेजिंग और दस्तावेजीकरण सहित आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को जाइस माइक्रोस्कोप पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। पैथोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. मेराज फातिमा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यशाला का आयोजन वॉक्स लैब के सहयोग से किया गया। आयोजकों के अनुसार आधुनिक माइक्रोस्कोपी तकनीकों के उपयोग से चिकित्सकों की माइक्रोस्कोपी दक्षता और नैदानिक सटीकता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@ कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में दूर-दराज के मरीजों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

Share विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से 5 सितंबर तक लाइफलाइन एक्सप्रेस का शिविर,विशेषज्ञ …

Leave a Reply