Breaking News

बैकुण्ठपुर@ राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने के लिए समन्वय,सक्रियता और समर्पण से कार्य करें कार्यकर्ता : पवन साय

Share


भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर,मंडल प्रवास और कार्यकर्ताओं से सतत संवाद की बनी रणनीति
-संवाददाता-
बैकुण्ठपुर,22 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बैकुण्ठपुर में आयोजित हुई, बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों,आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं से राजनीतिक एवं संगठनात्मक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने के लिए समन्वय, सक्रियता और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी,संभागीय संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल, जिला प्रभारी ललन प्रताप सिंह,बाबूलाल अग्रवाल,विधायक भैयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,चम्पादेवी पावले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं अनिल केशरवानी सहित दोनों जिलों के पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण से-बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत,समर्पण और आपसी समन्वय से मजबूत होता है,संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है,उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल, लगातार संगठनात्मक सक्रियता और जिम्मेदारियों के प्रति पूर्ण समर्पण ही पार्टी को राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने की क्षमता प्रदान करता है, उन्होंने कहा कि नेतृत्व में संयम और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता संगठन की महत्वपूर्ण ताकत है,वरिष्ठ पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझते हुए उनके साथ लगातार संवाद और संपर्क बनाए रखना चाहिए,संगठन केवल बैठकों और कार्यक्रमों से मजबूत नहीं होता, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध और निरंतर संपर्क से उसकी जड़ें मजबूत होती हैं।
मंडल स्तर पर बढ़ेगा प्रवास और संवाद-पवन साय ने कहा कि जिला स्तर की बैठक के बाद अब मंडल स्तर पर भी बैठकों और प्रवास का सिलसिला जारी रखा जाएगा, मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडलों में नियमित प्रवास करें और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करें,उन्होंने मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से भी मंडल स्तर पर प्रवास करने तथा अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को केवल जिला मुख्यालय तक सीमित रखने के बजाय मंडल और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना जरूरी है।
सरकार और संगठन के बीच संवाद पर जोर-संभागीय संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल ने भी बैठक को संबोधित किया,उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के साथ लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करना जरूरी है,उन्होंने जिला,मंडल और बूथ स्तर पर प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना होगा।
कार्यकर्ताओं ने दिए सुझाव-बैठक के दौरान कोरिया और एमसीबी जिले के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव एवं विचार रखे,आगामी कार्यक्रमों और संगठन की कार्ययोजना को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई, बैठक में जिला,मंडल और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने,कार्यकर्ताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने और आगामी कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर दिशा तय की गई।
दोनों जिलों के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद-बैठक में कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बैठक का मुख्य संदेश स्पष्ट रहा कि आने वाले समय में भाजपा संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय किया जाएगा,इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों के मंडल प्रवास,कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है,पवन साय के आह्वान के साथ बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय, व्यवस्थित और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया,पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण, आपसी समन्वय और निरंतर सक्रियता बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
बूथ को बताया संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई
प्रदेश संगठन महामंत्री ने बूथ स्तर के संगठन को विशेष महत्व देते हुए कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है,बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के सदस्यों के साथ निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखना आवश्यक है,उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों और निर्धारित कार्यक्रमों को समय-सीमा में पूरा किया जाए। बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, उतना ही मंडल,जिला और प्रदेश स्तर का संगठन मजबूत बनेगा,उन्होंने बूथ अध्यक्षों की सक्रियता बढ़ाने और उनके साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों के नियमित संपर्क पर विशेष जोर दिया।
सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान
पवन साय ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को केवल औपचारिक आयोजन न मानते हुए संगठन के विस्तार और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने का अवसर बताया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए।


Share

Check Also

सूरजपुर@ कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में दूर-दराज के मरीजों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

Share विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से 5 सितंबर तक लाइफलाइन एक्सप्रेस का शिविर,विशेषज्ञ …

Leave a Reply