Breaking News

अम्बिकापुर@सरहरी स्कूल में ‘परीक्षा पे फोकस’ क्विज शुरू

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी में बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के उद्देश्य से छह माह की साप्ताहिक क्विज प्रतियोगिता‘परीक्षा पे फोकस 2027’ शुरू की गई है। प्रतियोगिता अगस्त से जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को आयोजित होगी। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को रामानुजन,हरिशंकर परसाई, आर्यभट्ट, महादेवी वर्मा और सीवी रमन ग्रुप में बांटा गया है। वहीं कक्षा 12वीं के लिए प्रेमचंद, सरोजिनी नायडू,अरस्तु और कौटिल्य ग्रुप बनाए गए हैं। प्रतियोगिता में वर्ष 2020 से 2026 तक बोर्ड परीक्षाओं में पूछे गए वस्तुनिष्ठ एवं विवरणात्मक प्रश्न शामिल किए जा रहे हैं।
22 अगस्त को हुई प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के कौटिल्य ग्रुप और कक्षा 10वीं के रामानुजन ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता प्राचार्य दिलीप तिवारी के मार्गदर्शन में संयोजक अजय कुमार चतुर्वेदी और सह-संयोजक विजय भारती के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। जनवरी में ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply