Breaking News

कोरिया@ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस नेतृत्व ने चरणदास महंत और ज्योत्स्ना महंत से की मुलाकात

Share

प्रकाश चंद्र साहू ने सौंपा ज्ञापन,युवाओं,किसानों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा…जल्द निराकरण का मिला आश्वासन
-संवाददाता-
कोरिया,21 अगस्त 2026 ्र(घटती-घटना)।
हसदेव नदी के पावन उद्गम स्थल मेण्ड्रा में आयोजित धार्मिक एवं जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत से मुलाकात की,इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा समस्याओं के निराकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रकाश चंद्र साहू ने क्षेत्र में युवाओं, किसानों और आम नागरिकों के सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से रखा,उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से जुड़ी कई आवश्यकताओं के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं अवसर, किसानों से संबंधित समस्याएं तथा आम नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर किए जाने की आवश्यकता है,यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास को गति देने के साथ स्थानीय स्तर पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी, उनका कहना था कि क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष लगातार उठाया जाना जरूरी है, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान कराया जा सके,इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्स्ना महंत ने प्रकाश चंद्र साहू द्वारा रखी गई मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना,उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सकारात्मक पहल करने तथा संबंधित विषयों के निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया,प्रकाश चंद्र साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाना उनकी प्राथमिकता है,उन्होंने कहा कि युवाओं,किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद जारी रहेगा,उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र की वास्तविक समस्याएं उचित मंच तक पहुंचें और उनके निराकरण के लिए ठोस पहल हो,मेण्ड्रा में हुई इस मुलाकात के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं को लेकर भी संवाद हुआ,यूथ कांग्रेस नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से क्षेत्र की लंबित मांगों के समाधान की दिशा में जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर @ बीएमएस के आह्वान पर श्रमिक हितों को लेकर सूरजपुर में जोरदार प्रदर्शन

Share -संवाददाता-सूरजपुर,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर केंद्र सरकार की …

Leave a Reply