Breaking News

अम्बिकापुर@सावन उत्सव में ‘वीरमाता’ ममता और ‘करुणा शिरोमणि’ रेखा कश्यप का सम्मान

Share


बेटों ने किडनी और लिवर दान कर बचाई जिंदगी,कहार समाज महिला इकाई ने सेवा और त्याग को दिया सम्मान

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सावन की खुशियों के बीच अंबिकापुर के चम्बोथी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कहार समाज महिला इकाई,जिला सरगुजा के सावन उत्सव में सेवा,त्याग और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करने वाली दो महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में लखनपुर निवासी ममता कश्यप को‘वीरमाता’ और इमलीपारा अंबिकापुर निवासी रेखा कश्यप को ‘करुणा शिरोमणि’ सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया गया। सावन उत्सव के रंग में महिलाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
बेटे ने किडनी दान कर बचाई जिंदगी,मां को मिला ‘वीरमाता’ सम्मान : समाजहित में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुदामा कश्यप की धर्मपत्नी एवं गौतम कश्यप की माता ममता कश्यप को ‘वीरमाता’ सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि उनके 30 वर्षीय पुत्र गौतम कश्यप ने समाज के एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान की। बेटे के इस त्याग और मानवीय पहल के लिए मां ममता कश्यप को समाज की महिलाओं ने विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मान के दौरान उपस्थित महिलाओं ने उनके परिवार के इस निर्णय को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
लिवर दान कर दिया जीवनदान, रेखा बनीं ‘करुणा शिरोमणि’ : इसी क्रम में राजू कश्यप की पत्नी रेखा कश्यप, निवासी इमलीपारा अंबिकापुर,को ‘करुणा शिरोमणि’ सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि उन्होंने भी अपना लिवर दान कर एक जरूरतमंद को जीवनदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज की महिलाओं ने कहा कि अंगदान केवल चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति को जीवन का दूसरा अवसर देने वाला मानवीय निर्णय है। ऐसे उदाहरण समाज में सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।
हर माह होगा सामाजिक आयोजन : कार्यक्रम के समापन अवसर पर महिलाओं को श्रृंगार सामग्री वितरित की गई और स्वल्पाहार कराया गया। कहार समाज महिला इकाई विंग जिला सरगुजा की मनोनीत अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद संध्या रवानी ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि आगामी माह से हर महीने सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के साथ सामाजिक उत्थान और जनजागरूकता को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं और बेटियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन मनोनीत उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी साधना कश्यप ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या सिंह, मंजू कश्यप, मीरा कश्यप, श्यामा कश्यप, इंदू कश्यप, सुनीता कश्यप, ललिता कश्यप, सुषमा कश्यप, किरण कश्यप, शारदा कश्यप, एकता कश्यप, पुष्पा कश्यप, अर्चना कश्यप, सुम्मी कश्यप, सुभद्रा कश्यप, जुली कश्यप, रेखा कश्यप, ममता कश्यप, मनजोला कश्यप, सोनिया कश्यप, कविता कश्यप, चंदा कश्यप, जूही कश्यप एवं अंजना कश्यप सहित समाज की महिलाओं का योगदान रहा। उक्त जानकारी समाज की उपाध्यक्ष साधना कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ धान खरीदी में 3559 क्विंटल कमी के बाद भी ‘मेहरबानी’ जारी,फिर मिली खरीदी प्रभारी की जिम्मेदारी और आगे फिर जिम्मेदारी मिलने की संभावना

Share 2020-21 में सेवा समाप्ति, 2024-25 व 2025-26 में फिर जिम्मेदारी,2025-26 में करीब 13 हजार …

Leave a Reply