Breaking News

बलरामपुर @बलरामपुर में फसल चरने से नाराज दबंगों ने गाय पर टांगी और लाठियों से किया हमला

Share

गाय की कमर की हड्डी टूटी..पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
-संवाददाता-
बलरामपुर,19 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
रा.गंज जिले के विजयनगर चौकी क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। खेत में फसल नुकसान पहुंचाने से नाराज चार आरोपियों ने एक राय होकर एक बेजुबान गाय पर लाठी-डंडों और टांगी (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में गाय की कमर की हड्डी टूट गई और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार, विजयनगर पुलिस को घटना की सूचना मिलते पर तत्काल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शुरुआती जांच में सामने आया कि बेजुबान गाय गलती से खेत में घुसकर फसल चर रही थी। इससे आक्रोशित होकर आरोपियों ने गाय को घेर लिया और उस पर धारदार टांगी व लाठियों से हमला कर दिया। हमले में अत्यधिक खून बहने और कमर टूटने के कारण गाय चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नेसार अंसारी पिता स्वर्गीय मुसई अंसारी ताज मलिक पिता इरशाद उर्फ बूटी अंसारी चेरकू अंसारी उर्फ दिलशान अंसारी पिता स्वर्गीय जुम्मन अंसारी उर्फ शेखावत नन्हका अंसारी उर्फ राज मालिक पिता बूटी अंसारी उर्फ इरशाद अंसारी सभी निवासी चौकी विजयनगर थाना रामानुजगंज गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 142/2026 के तहत बीएनएस की धारा 325, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4 व 10, और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में पदोन्नति कोटा घटाने पर अभियंताओं में आक्रोश, 21 को गेट मीटिंग

Share कनिष्ठ अभियंताओं की विभागीय पदोन्नति का कोटा 70 से घटाकर 40त्न करने का विरोध; …

Leave a Reply