रायपुर,19 अगस्त 2026। पीएम मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है. दीपक बैज ने इस बयान के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी से मांफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर देश के युवाओं को दिमागी नक्सली कहा है. भाजपा नक्सलवाद का ज्ञान दे तो बेहतर होगा. क्योंकि नक्सलवाद का दर्द सबसे ज्यादा कांग्रेस ने ही झेला है. वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर बहस के लिए विधायक अजय चंद्राकर की चुनौती को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने स्वीकार कर लिया है। बैज ने कहा कि अजय चंद्राकर को भी हमारी ओर से खुली चुनौती है। उन्होंने कहा कि बहस से पहले चंद्राकर जवाब दें कि 52 साल तक तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया? तिरंगे को भाजपा के पूर्वजों ने अशुभ क्यों कहा था? रायपुर में कमल विहार फेस-2 प्रोजेक्ट लाने की सरकार की तैयारी को लेकर दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य गरीबों को आवास देना नहीं है, बल्कि योजना को ऐसे इलाके में ले जाना है, जहां बड़े नेताओं, उनके करीबियों और अधिकारियों की जमीनें हैं। बैज ने कहा कि सरकार जमीनों के दाम बढ़ाने और सरकार अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रोजेक्ट लॉन्च कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीबों को कोई फायदा नहीं होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur