Breaking News

बैकुंठपुर@ दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले भाजपा युवा नेता राहुल खटीक,कोरिया में फूड प्रोसेसिंग और कोल्ड स्टोरेज की मांग

Share

बैकुंठपुर-कोरिया में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने को लेकर हुई चर्चा
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा युवा नेता राहुल खटीक ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं अभिनेता चिराग पासवान से मुलाकात कर कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग,कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस तथा कृषि आधारित रोजगार सुविधाओं की स्थापना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की,इस दौरान क्षेत्र की कृषि क्षमता, स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने से जुड़े विषयों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा गया। राहुल खटीक ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए आवेदन में बताया कि कोरिया जिला कृषि एवं प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध क्षेत्र है,जिले के किसान कृषि एवं उससे जुड़े कार्यों पर काफी हद तक निर्भर हैं,क्षेत्र में धान,मक्का,दलहन,फल-सब्जियों सहित विभिन्न स्थानीय कृषि एवं वनोपज का उत्पादन होता है,लेकिन पर्याप्त प्रसंस्करण, भंडारण और बेहतर बाजार व्यवस्था के अभाव में किसानों को अपनी उपज का अपेक्षित मूल्य नहीं मिल पाता,उन्होंने कहा कि यदि जिले में आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा विकसित की जाती है तो कृषि उत्पादों को सुरक्षित रखने के साथ उनका स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन किया जा सकेगा, इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी और फसल खराब होने की समस्या में भी कमी आएगी।
फूड प्रोसेसिंग यूनिट और मिनी प्रोसेसिंग सेंटर की मांग-केंद्रीय मंत्री के समक्ष कोरिया जिले में आधुनिक Food Processing Unit,Cold Storage एवं Warehouse स्थापित करने की मांग रखी गई, इसके साथ ही कोदो-कुटकी,मक्का, दलहन तथा अन्य स्थानीय कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए Mini Processing Cente स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया गया,आवेदन में महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण एवं अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना सहित अन्य योजनाओं के विशेष शिविर आयोजित कर ग्रामीणों और छोटे उद्यमियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात भी रखी गई।
पैकेजिंग,ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर जोर– राहुल खटीक ने किसानों के लिए पैकेजिंग,ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग की सुविधाएं विकसित करने तथा कृषि आधारित लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई,उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग के साथ बड़े बाजार तक पहुंचाया जाए तो इससे किसानों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और महिला समूहों को भी आर्थिक लाभ मिल सकता है,इसके अलावा किसान उत्पादक संगठनों को विशेष आर्थिक एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी गई, ताकि किसान सामूहिक रूप से उत्पादन,प्रसंस्करण और विपणन की गतिविधियों से जुड़ सकें।
रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद-राहुल खटीक ने कहा कि कोरिया में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विकसित होने से कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, ग्रामीण युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन करने के बजाय अपने क्षेत्र में ही काम के अवसर मिल सकेंगे,उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर-कोरिया क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों की पर्याप्त संभावनाएं हैं, जरूरत इन संभावनाओं को व्यवस्थित रूप से विकसित करने की है,केंद्रीय मंत्री के समक्ष क्षेत्र की मांगों को प्रमुखता से रखा गया है और उम्मीद है कि इस दिशा में सकारात्मक पहल होगी,उन्होंने कहा कि कोरिया के विकास और युवाओं के रोजगार के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ अग्रवाल महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

Share सावन सुंदरी प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र,आयुषी तायल चुनी गईं सावन सुंदरी 2026–संवाददाता-सूरजपुर,18 अगस्त …

Leave a Reply