कांकेर,मुंगेली,सक्ती,गरियाबंद,कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कलेक्टर बदले; सरगुजा जिला पंचायत की कमान रोमा श्रीवास्तव को…

रायपुर,18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके साथ ही मंत्रालय,नगरीय प्रशासन, खाद्य, जल जीवन मिशन,पर्यटन,समाज कल्याण समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कांकेर से लेकर
कबीरधाम तक बदले कलेक्टर
कांकेर कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को संचालक,नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। उनकी जगह कुंदन कुमार को कांकेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार के स्थान पर सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को मुंगेली भेजा गया है। सक्ती कलेक्टर की जिम्मेदारी अब जयश्री जैन संभालेंगी। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर तुलिका प्रजापति को कबीरधाम कलेक्टर बनाया गया है। कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
गरियाबंद कलेक्टर
बदले,रणबीर शर्मा को कमान
गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव,सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर संचालक समाज कल्याण रणबीर शर्मा को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नए कलेक्टर के रूप में तनुजा सलाम की पदस्थापना की गई है। वे वर्तमान में संचालक, खेल एवं युवा कल्याण के पद पर थीं।
पर्यटन मंडल की कमान सौमिल रंजन चौबे को : कृषि विभाग के उप सचिव सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल बनाया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही पर्यटन मंडल के असंवर्गीय पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
विलास संदिपान को नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार : अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोसकर विलास संदिपान को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रबंध संचालक,नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने भी इस अतिरिक्त प्रभार के लिए सहमति प्रदान की है। वहीं पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य की सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।
सरगुजा जिला पंचायत की नई सीईओ रोमा श्रीवास्तव
तबादला सूची में सरगुजा को भी महत्वपूर्ण बदलाव मिला है। रोमा श्रीवास्तव,भा.प्र.से. (2020), उप सचिव,मंत्रालय को आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत सरगुजा पदस्थ किया गया है। वहीं नारायणपुर जिला पंचायत सीईओआकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग पदस्थ करते हुए संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी रिमिजियुस एक्का को…
नगरीय प्रशासन एवं विकास के संचालक रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद पीएचई सचिव मो. कैसर अब्दुलहक जल जीवन मिशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
दुर्ग निगम आयुक्त भी बदले…
लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक लीना कोसम को आयुक्त,नगर पालिक निगम दुर्ग पदस्थ किया गया है। वहीं अपर कलेक्टर नारायणपुर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भुवनेश यादव को आदिम जाति विकास,अनुसूचित जाति विकास,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार,जगदीश सोनकर को विशेष सचिव खाद्य विभाग तथा गजेन्द्र सिंह ठाकुर को संचालक समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी
आदेश के अनुसार किमारानी बोरा को अगली सूचना तक अस्थायी रूप से मुख्य सचिव,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं आर. संगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
एक नजर में प्रमुख बदलाव
– कांकेर कलेक्टर—कुंदन कुमार
– मुंगेली कलेक्टर—अमृत विकास तोपनो
– सक्ती कलेक्टर—जयश्री जैन
– गरियाबंद कलेक्टर—रणबीर शर्मा
– कबीरधाम कलेक्टर—तुलिका प्रजापति
– मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर— तनुजा सलाम
– सीईओ जिला पंचायत सरगुजा—रोमा श्रीवास्तव
– आयुक्त नगर निगम दुर्ग—लीना कोसम
– अपर कलेक्टर बिलासपुर—बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई
– मिशन संचालक जल जीवन मिशन—रिमिजियुस एक्का
– प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल—सौमिल रंजन चौबे
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur