-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सद्भावना बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन 16 अगस्त की रात हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाडि़यों में खेल भावना, फिटनेस, फिट इंडिया संदेश तथा सद्भावना और एकता की भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में चार आयु वर्गों में खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 20 वर्ष से कम ओपन आयु वर्ग में 32 टीमों के 64 खिलाडि़यों ने भाग लिया और 27 मैच खेले गए। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 24 टीमों के 48 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 18 टीमों के 36 खिलाडि़यों ने मुकाबले किए। वरिष्ठ वर्ग में भी खिलाडि़यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क निःशुल्क रखा गया था, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें शामिल हो सकें। प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 अगस्त शाम 5.30 बजे हुआ और समापन 16 अगस्त रात 8 बजे हुआ। विभिन्न चरणों में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबले में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टीएस सिंहदेव समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन आकाशवाणी चौक स्थित न्यू बैडमिंटन हॉल, अंबिकापुर में किया गया।
आयोजन में युवा टीम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जबकि निर्णायक टीम ने मैचों का संचालन किया। विजेता इस प्रकार रहेः 45 प्लस आयु वर्ग में आनंद गर्ग और अभिषेक गुप्ता 30 प्लस में पवनीत सिंह गिल और नीरज सिन्हा, 20 प्लस ओपन में पवनीत सिंह गिल और आयुषी दीवान विजेता रहे। वरिष्ठ वर्ग में 65 पल्स के विजेता मो. नसीम खान और देवपाल सिंह तथा 60 पल्स वर्ग में प्रभात सिंह और राजेश गुप्ता रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur