Breaking News

अम्बिकापुर@सरहरी में 700 लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Share


‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती पर निकली रैली मानव श्रृंखला बनाकर किया सामूहिक गायन

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा, सभा, मार्गदर्शन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में सरहरी संकुल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में करीब 700 लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर बैंड-बाजे के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण किया। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। रैली के बाद सभी ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य दिलीप तिवारी के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता-अखंडता की रक्षा, राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान, सामाजिक सद्भाव और देश की प्रगति में योगदान देने की शपथ दिलाई। अंत में व्याख्याता विजय भारती ने आभार व्यक्त किया।
संकुल के स्कूलों ने लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी के साथ संकुल के विभिन्न प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इनमें भुईंयापारा, नवापारा, मझापारा, पोंडी सहित सरहरी के विभिन्न विद्यालय शामिल रहे। सरहरी, पोंडी और सेमरा के पालक, अभिभावक और जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। शिक्षकों और कर्मचारियों ने रैली के आयोजन, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा व्यवस्था में सहयोग किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@चिकित्सा महाविद्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के मेडिकल लेक्चर हॉल में …

Leave a Reply