Breaking News

बलरामपुर@ वाड्रफनगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल

Share


तिरंगा थामे कदम से कदम मिलाकर चले बच्चे नागरिक,जनप्रतिनिधि,राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
-संवाददाता-
बलरामपुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत वाड्रफनगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज भी शामिल हुए। श्री महाराज की उपस्थिति में निकाली गई तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, नागरिकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से नगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। तिरंगा यात्रा जनपद पंचायत कार्यालय वाड्रफनगर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजीव गांधी चौक पहुंची। यात्रा में छात्र-छात्राएं तिरंगे को हाथों में थामकर कदम से कदम मिलाते हुए चले। सांसद चिंतामणि महाराज ने नागरिकों और विद्यार्थियों के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, गौरव और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व से जुड़ने का अवसर मिलता है। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने एक साथ तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान को भी स्मरण किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और अभियान में सहभागिता करने की अपील की गई। साथ ही उपस्थित सभी जनों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@चिकित्सा महाविद्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के मेडिकल लेक्चर हॉल में …

Leave a Reply