Breaking News

जशपुरनगर@ हर घर तिरंगा अभियान से जशपुर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश…बिहान की महिलाओं ने लहराया तिरंगा

Share


-संवाददाता-
जशपुरनगर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जशपुर जिले में राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के बिहान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने-अपने क्लस्टर एवं ग्राम पंचायतों में तिरंगा लहराकर अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे जोश के साथ ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष करते हुए राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। अभियान के प्रथम चरण में जशपुर जिले के सभी आठ विकासखंडों के कुल 32 क्लस्टरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विभिन्न क्लस्टरों में बड़ी संख्या में बिहान समूहों की महिलाएं एकत्रित हुई और तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया। आज के तिरंगा अभियान में जशपुर विकासखंड के घोलेंग क्लस्टर, कुनकुरी के नारायणपुर एवं बंदरचुआं क्लस्टर, पत्थलगांव के विभिन्न क्लस्टर, दुलदुला विकासखंड के सभी क्लस्टर, मनोरा के आस्था एवं सोनकियारी क्लस्टर, बगीचा विकासखंड की महिलाओं तथा फरसाबहार विकासखंड के सभी क्लस्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए और ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक जिले में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने-अपने क्लस्टर एवं ग्राम पंचायतों में तिरंगा लहराने के साथ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगीत के माध्यम से ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना जागृत कर रही हैं। बिहान की महिलाओं की यह सहभागिता न केवल अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को भी रेखांकित कर रही है।
जिले के विभिन्न गांवों में तिरंगे के साथ महिलाओं की सामूहिक उपस्थिति ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ की भावना को साकार कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@चिकित्सा महाविद्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के मेडिकल लेक्चर हॉल में …

Leave a Reply