Breaking News

बलरामपुर,@ देशभक्ति के सुरों से सजी एक शाम शहीदों के नाम कैंडल रैली से दी गई अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों के अमर बलिदान को स्मरण करते हुए जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी ने वंदे मातरम का गायन किया। तत्पश्चात् देशभक्ति से ओत-प्रोत इस शाम में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा ऑडिटोरियम राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम में बच्चों एवं नागरिकों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी कविताओं और गजलों के माध्यम से शहीदों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भावपूर्ण शब्दों में अभिव्यक्त किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल,जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा , पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
हाथों में कैंडल, दिल में शहीदों के प्रति सम्मान
कार्यक्रम के पश्चात शहीदों की स्मृति में कैंडल रैली निकाली गई। हाथों में जलती मोमबत्तियां और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा आम नागरिकों ने शहीदों को नमन किया। कैंडल रैली के माध्यम से अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश प्रेम का संदेश दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@चिकित्सा महाविद्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के मेडिकल लेक्चर हॉल में …

Leave a Reply