Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कारोबारी नाहटा और भंसाली से जुड़े ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई

Share

रायपुर,13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार तड़के प्रवर्तन विभाग (ईडी) की टीम ने तीन ठिकानों पर जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।बताया गया है कि यह कार्रवाई जिला खनिज न्यास निधि(डीएमएफ घोटाला) मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन को लेकर की गई है। ईडी के अधिकारियों द्वारा सत्यम विहार कॉलोनी स्थित यश नाहटा और रोमिल नाहटा के निवास व व्यावसायिक परिसरों पर जांच की जा रही है। कामठी लाइन स्थित कारोबारी मनीष भंसाली के ‘भंसाली किराना भंडार’ से जुड़े ठिकानों पर भी टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव पहुंचे और इसके बाद संबंधित परिसरों में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ हवाला के जरिए एक करोड़ से अधिक की रिश्वत लेने का आरोप एसआई और आरक्षक लाइन अटैच

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,13 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के सीएसपी समेत तीन पुलिस अधिकारियों पर हवाला के …

Leave a Reply