Breaking News

बतौली@पानी के लिए खोदे गड्ढे में डूबा 2 साल का मासूम,मौत

Share


-संवाददाता-
बतौली,13 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसाझाल में पानी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,2 वर्षीय निलेश अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पानी के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण वह डूब गया और दम घुटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बतौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@छात्रा की आत्महत्या मामले की एफआईआर में नाम आया,एमए छात्र का प्रवेश निरस्त

Share राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्रवाई -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय …

Leave a Reply