Breaking News

अम्बिकापुर@पुल नहीं होने से जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

Share


राशन लेने जा रहा युवक तेज बहाव में फंसा,वीडियो वायरल;ग्रामीणों ने पूछा- हादसे का इंतजार क्यों?

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरंधा के कदमपारा में नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढऩे के बाद ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। इसी दौरान राशन लेने जा रहा एक युवक नदी के तेज बहाव में फंस गया और डूबने की स्थिति में पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कदमपारा के ग्रामीणों के लिए नदी पार करना रोजमर्रा की मजबूरी है। बारिश में पानी बढऩे के कारण नदी पार करना बेहद खतरनाक हो जाता है। इसके बावजूद जरूरी काम के लिए ग्रामीणों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। वायरल वीडियो में युवक तेज बहाव के बीच फंसा नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर पुल निर्माण की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सामने रखी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान नदी पार करते समय हर साल खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है। उनका सवाल है कि किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा या उससे पहले समस्या का समाधान किया जाएगा।


Share

Check Also

बसंतपुर/बलरामपुर@मवेशी तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Share संवाददाता-बसंतपुर/बलरामपुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। मवेशी क्रूरता एवं तस्करी के मामले में बसंतपुर पुलिस ने …

Leave a Reply