Breaking News

अम्बिकापुर@आग से झुलसे व्यक्ति को डायल-112 ने समय पर अस्पताल पहुंचाया

Share


नवागढ़ में घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई टीम,मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू…

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। नवागढ़ स्थित महामाया मंदिर के पास आग से झुलसे एक व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से सरगुजा डायल-112 टीम को सूचना मिली कि नवागढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति आग से झुलस गया है और उसे तत्काल मदद की जरूरत है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में तैनात प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी और महिला आरक्षक मनीषा द्विवेदी ने घटना की मॉनीटरिंग शुरू की और 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी। इधर, मौके पर पहुंचे आरक्षक सुशील खेस और चालक पेंटेश्वर ने पीडि़त को उसके परिजनों के साथ सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा एएसपी व डायल-112 नोडल अधिकारी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। कंट्रोल रूम की सतत निगरानी, तत्काल समन्वय और मौके पर टीम की सक्रियता से पीडि़त को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

.


Share

Check Also

बसंतपुर/बलरामपुर@मवेशी तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Share संवाददाता-बसंतपुर/बलरामपुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। मवेशी क्रूरता एवं तस्करी के मामले में बसंतपुर पुलिस ने …

Leave a Reply