Breaking News

अम्बिकापुर@युवती ने फांसी लगाकर दी जान सीजीपीएसी की तैयारी करने आई थी छात्रा

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही युवती ने बुधवार की सुबह अज्ञात कारण से फांसी लगा ली। आस पास के लोगों ने देखा तो उसे तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती सीजीपीएसी की तैयारी करने जशपुर से अंबिकापुर आई थी। पुलिस के अनुसार मृतका तनुजा पैकरा पिता बालसाय उम्र 28 वर्ष फरसाबहार जशपुर की रहने वाली थी। वह 25 जुलाई को अंबिकापुर सीजीपीएसी की तैयारी करने के उद्देश्य से अंबिकापुर आई थी। वह अंबिकापुर स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। बुधवार की सुबह मकान मालिक व पास में रहने वाले एक पड़ोसी ने उसे कमरे में फंदे पर छटपटाते देखा। लोगों ने उसे तत्काल फंदे को काट कर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी जब्त किया है। संदेह पर पुलिस ने एसएफएल की टीम को बुलाकर जांच कराया। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि शव का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर अपने गृह ग्राम चले गए हैं। परिजन द्वारा किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।


Share

Check Also

बसंतपुर/बलरामपुर@मवेशी तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Share संवाददाता-बसंतपुर/बलरामपुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। मवेशी क्रूरता एवं तस्करी के मामले में बसंतपुर पुलिस ने …

Leave a Reply