Breaking News

अम्बिकापुर@पैंथर क्लब की दोनों टीमें फाइनल में,खिताबी भिडंत आज

Share

संत मदर टेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दोनों सेमीफाइनल पेनल्टी शूटआउट से हुए तय

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। नवापारा स्थित अंबिका मिशन खेल मैदान में चल रही संत मदर टेरेसा गोल्ड कप नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पैंथर क्लब ए अंबिकापुर और पैंथर क्लब बी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल फुटबॉल क्लब परसोढ़ी और पैंथर क्लब ए अंबिकापुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हुआ। मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें पैंथर क्लब ए ने परसोढ़ी को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद शंकर प्रजापति और एलआईसी शाखा प्रबंधक अजीत तिवारी रहे। दूसरे सेमीफाइनल में पैंथर क्लब बी और सूरज क्लब तालपारा आमने-सामने रहे। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और निर्धारित समय में स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा।
पेनल्टी शूटआउट में पैंथर क्लब बी ने सूरज क्लब तालपारा को 5-4 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। मैच के मुख्य अतिथि फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी वॉल्टर कुजूर रहे।
आज होगा खिताबी मुकाबला
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे नवापारा स्थित अंबिका मिशन खेल मैदान में पैंथर क्लब ए और पैंथर क्लब बी के बीच खेला जाएगा। फाइनल में लक्ष्य स्कूल की संस्थापक प्रभा सिंह, पार्षद गीता प्रजापति सहित नवापारा चर्च के पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@डीआईजी-एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को-ऑर्डिनेशन …

Leave a Reply