Breaking News

अम्बिकापुर@करैत के डसने से युवक की मौत,रात में जमीन पर सोते समय होंठ पर काटा

Share


परिजन तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरई में जहरीले सांप के डसने से 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बीती रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है। युवक घर में परिवार के साथ जमीन पर सो रहा था। इसी दौरान करैत सांप ने उसके होंठ पर डस लिया। जानकारी के अनुसार कंदरई निवासी पूर नारायण बिंझिया (36) पिता बुधनाथ रात में परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके होंठ पर डस लिया। सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारिश में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा
बारिश के मौसम में जहरीले सांपों के घरों और आबादी वाले क्षेत्रों में निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में ग्रामीणों से रात के समय जमीन पर सोने से बचने,घर के आसपास साफ-सफाई रखने और सांप के डसने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply