Breaking News

लखनपुर@हाईवे रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा…अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

Share

-संवाददाता-
लखनपुर,10 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। हाईवे रोड पर आज शाम लगभग 6ः40 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बेलदगी निवासी रूप देव रजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूप देव रजवाड़े अपनी निजी बाइक क्रमांक सीजे15 ईसी 7788 से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान लहपटरा स्थित हाईवे रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रूप देव रजवाड़े ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

एमसीबी@ विश्व आदिवासी दिवस पर गुलाब कमरो का भाजपा सरकार पर हमला,बोले…‘सत्ता मिलते ही आदिवासियों को भूल गए मुख्यमंत्री

Share मुख्यमंत्री के बधाई संदेश और सरकारी प्रचार को लेकर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल,जल-जंगल-जमीन …

Leave a Reply